फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप काटने के बाद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा, बची जान

Fri, 08 Nov 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सांप पकड़ने के दौरान कटका के रफीगंज निवासी व्यक्ति को बृहस्पतिवार देर शाम सांप ने डस लिया। इसके बाद उसने सांप को पकड़कर बाइक की डिकी में रखा और इलाज के लिए सीएचसी भियांव पहुंच गया। समय पर इलाज होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

रफीगंज निवासी अब्दुल जब्बार सांप पकड़ने का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम बाजार में ही एक घर में सांप पकड़ रहा था। इसी बीच सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। हालांकि इसके बाद भी वह डरा नहीं। सांप को पकड़ा और उसे अपनी बाइक की डिकी में बंद कर दिया। इसके बाद वह सीएचसी भियांव पहुंच गया। वहां डॉ. दिनेश कुमार यादव ने इलाज सुनिश्चित किया। समय पर इलाज होने से उसकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद डिकी से सांप निकालकर उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें