फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश से खिले सरसों, मटर व आलू किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने जहां गेहूं किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं तो वहीं सरसों, मटर व आलू किसानों के चेहरे खिल गए। सुबह के समय हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई, जिसका असर बाजारों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार से मौसम में बदलाव हुआ था। बीते दिन से उमड़-घुमड़ रहे बादल बृहस्पतिवार सुबह बरस पड़े। जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। कुछ देर हुई बारिश ने इस बीच गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी। दरअसल जिन्होंने दो दिन पहले बोआई की है उनके लिए बारिश खासी नुकसानदेह साबित होगी। वहीं जिन्होंने बोआई नहीं की है और इसके लिए खेत तैयार कर दिया है, उन्हें अब तेज धूप निकलने का इंतजार करना होगा। जिससे बोआई में देरी हो सकती है।
अकबरपुर के मंगल वर्मा व रामकेश ने कहा कि गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार कर दिया था। बृहस्पतिवार को ही बोआई करनी थी। बारिश के चलते अब दो तीन इंतजार करना पड़ेगा। भीटी के रामबख्श व मानप्रकाश ने कहा कि तीन दिन पहले ही गेहूं की बोआई की है। बारिश से इसपर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है। बूढ़नपुर के महेश शर्मा व चांदपुर भटपुरा के उमापति ने कहा कि बारिश से मटर, सरसों व आलू की फसल को लाभ मिला है।
विज्ञापन


ठंड से ठिठुरे लोग
बारिश होने से बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ गई। सुबह के समय बारिश होने का असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। लोग ठंड से ठिइुरते नजर आए। दुकानों के शटर विलंब से खुले तो सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कर्मचारी कुछ देरी से पहुंचे। ठंड बढ़ने से बाजारों में शाम होते होते सन्नाटा पसर गया। इससे दुकानदार भी समय से पहले दुकानें बंद कर घर चले गए।

तंबाकू के लिए है फायदेमंद
तहसील क्षेत्र आलापुर के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तंबाकू की खेती होती है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से तंबाकू की फसल के लिए लाभप्रद रही। मल्लूपुर के तंबाकू किसान मंगलदेव पांडेय ने कहा कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में तंबाकू की खेती शुरू की जाती है। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक किसानों द्वारा तंबाकू की फसल लगाई जा चुकी है। ऐसे में जो बारिश हुई है वह फसल के लिए काफी लाभप्रद है। नरवरपट्टी के रमेश सिंह, केवटहिया के कांता निषाद, शाहपुर के बेचन सिंह, मल्लूपुर के कैलाश पांडेय ने कहा कि इस बारिश से तो लाभ है लेकिन यदि तेज बारिश होती है तो इससे फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें