फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाबा संचालक से मांगी रंगदारी, केस

Sat, 31 May 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के विजयगांव बाईपास पर स्थित एक ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शास्त्रीनगर निवासी आलोक रंजन त्रिपाठी के मुताबिक टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका ढाबा स्थित है।
विज्ञापन


30 मई की रात एक बजे शहंशाह घोषी अपने साथी कक्कू यादव के साथ कार से ढाबे पर पहुंचा। कार में पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। न देने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें