फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फोटो खींचने को लेकर विवाद, केस

Sat, 31 May 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज में बरात के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोवर्धनपुर निवासी इसरावती के मुताबिक 28 मई को पड़ोसी राधेश्याम के घर बरात आई थी। गांव निवासी अभिनव बारात में नाच रहीं महिलाओं के फोटो खींचने लगा। मना करने पर विनीता को धक्का दे दिया। कुछ देर बाद अभिनव अपने पिता रामचंदर व भाई राजकुमार के साथ उसके घर पहुंचा और विनीता, अखिलेश, नीतेश, मालती व इसरावती की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनोंं पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के अभिनव के मुताबिक गांव में आई बारात में जब वह फोटो खींच रहे थे, तब हंसवर के रामपुर बेनीपुर निवासी अखिलेश, गोवर्धनपुर निवासी सत्यम और नीतेश ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई की। इससे उनका सिर फट गया। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि दोनोंं पक्षों की तहरीर पर मारपीट की धाराओंं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें