फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर रहे छात्रों को समझाकर कराया शांत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर चौक के निकट मारपीट के बाद मौके पर समझा बुझाकर मामला शंात कराती पुलिस - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मामूली बात को लेकर दो छात्र में आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों को अलग किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के दो छात्र बुधवार दोपहर मामूली बात को लेकर विद्यालय के बाहर तू-तू मैं-मैं शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। यह देख आसपास के दुकानदार व नागरिक मौके पर पहुंच गए और दोनों छात्रों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इस बीच सूचना पर शहजादपुर चौकी इंचार्ज गुड्डू जोशी पुलिस कर्मी संतोष कुमार व अखिलेश यादव के साथ मौके पहुंच गए। इसके बाद दोनों छात्रों को अलग किया और समझाकर मामला शांत कराया। बाद में छात्रों से विवाद की जानकारी ली। बाद में दोनों को घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें