फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारीजनों का करुण क्रंदन सुन हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत के बाद सिंघोरा मखदूमपुर गांव में मातम छाया है। हर तरफ से बस रोने व बिलखने की आवाज आ रही है। गांव में अजीब सी खामोशी है। गांव की इस खामोशी को या तो परिवारीजनों का करुण क्रंदन तोड़ रहा था या फिर पूरे दिन पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के वाहनों की आवाज।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन जहां पुलिस टीम गांव व आसपास के इलाकों की खाक छानती रही, वहीं तहसील से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों का आवागमन जारी रहा। इस दौरान कोई परिवारीजनों को ढांढस बंधाता तो कोई मामले में अधिकारियों से दोषियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की मांग करता। परिवारीजनों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी का दिल दहल जा रहा था।
सोमवार देर शाम पूरे जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि जहरीली शराब पीने से जैतपुर थाना क्षेत्र के सिंघोरा मखदूमपुर गांव में कई ग्रामीणों की मौत हो गई और कई की तबीयत खराब हो गई है। नागरिकों के साथ ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव में एक के बाद एक घरों से परिवारीजनों की मौत की खबर से आसपास के ग्रामीणों में भी अफरातफरी मच गई। मंगलवार को गांव में पहुंचने वाले नागरिकों की आंखें परिवारीजनों का करुण क्रंदन सुनकर नम हो गईं। कोई बेटे की मौत से बिलख रहा था तो कोई पति व पिता के खोने से टूट चुका था।
गांव में अचानक हुई इस घटना से मृतकों के परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीण भी शोकाकुल थे। गांव में यदि कोई दिखता तो सिर्फ पुलिसकर्मी व अधिकारी। हर कोई घटना से स्तब्ध था। परिवारीजनों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी का दिल दहल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें