फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा कांपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 4 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होगा। 26 मार्च तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलने वाले मूल्यांकन में कुल 2 हजार 11 परीक्षकों को लगाया गया है। मूल्यांकन को शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। न सिर्फ संबंधित कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया गया बल्कि पेयजल व प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था कर लिए जाने का दावा डीआईओएस कार्यालय ने किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के 117 केंद्र पर शुरू होकर 3 मार्च को संपन्न हुई थी। अब 16 मार्च सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर तथा रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन शामिल हैं। बताया कि इन चारों केंद्रों पर कुल 4 लाख 5 हजार 522 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 2 हजार 11 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बिपिन सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की 1 लाख 235 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 367 परीक्षक को लगाया गया है। डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की 1 लाख 30 हजार 287 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 671 परीक्षकों को लगाया गया है।
सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी रामराज वर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की 85 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 314 परीक्षकों को लगाया गया है। रामअवध जनता इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके केेंद्र पर हाईस्कूल की 90 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 659 परीक्षकों को लगाया गया है।
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 16 मार्च से 26 मार्च तक चार केंद्रों पर होने वाले मूल्यांकन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं हैं। संबंधित कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई। सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित होते मिले। इसके साथ ही शौचालय, पेयजल व प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें