फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा समापन की तरफ अग्रसर है। ऐसे में जिले में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन इस बार सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। जिले के 111 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा 13 अप्रैल को समाप्त होगी। कॉपियों का मूल्यांकन इस बार 4 केंद्रों पर होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों 111 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा चल रही है। 13 अप्रैल को जिले में बोर्ड परीक्षा का समापन होगा। इसके चलते कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। बोर्ड के निर्देशानुसार जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड के निर्देश पर विभाग ने कुल 6 केंद्रों की सूची प्रेषित की है।
इसमें रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर व जनता इंटर कॉलेज फतेपुर बड़ागांव शामिल है। इनमें से बोर्ड 4 केंद्रों का चयन करेगा, जहां पर मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। संभावित मूल्यांकन केंद्रों पर जरूरी तैयारियां भी विभाग के निर्देश पर शुरू की गई हैं। जिससे मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

की जा रहीं तैयारियां
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड के निर्देश पर 6 केंद्रों की सूची भेजी गई है। इसमें से 4 को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाना है। केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें