शनिवार को नगर पालिका की गांधी चौक पर अतिक्रमण हटवाती एसडीएम प्रतीक्षा सिंह। पालिका
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार देर शाम नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क की पटरियों व नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए 10 दुकानों को नोटिस दिया है।
अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों और पालिका कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई, हालांकि टीम ने कार्रवाई जारी रखी। शनिवार देर शाम एसडीएम प्रतीक्षा सिंह व सीओ नीतीश तिवारी के साथ पहुंची नगर पालिका की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी के लोहिया चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटवाया।
प्रभारी ईओ शैलेंद्र ने बताया कि सब्जी मंडी को नए स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ लोगों की ओर से दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया गया है। इसके लिए पालिका की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरियों व नालों पर अतिक्रमण होने से लोगों को असुविधा होती है और साफ-सफाई भी करने में दिक्कत होती है। बताया कि अभियान के दौरान 10 दुकानों को स्वयं अपना किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी अगर कोई नहीं हटवाते हैं तो पालिका की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।