फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शुक्रवार रात एक तरफ जहां अलीगंज पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, वहीं महरुआ पुलिस ने भी दो दिन पूर्व दंपती से हुई लूट के मामले में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों ही मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से दो सिपाही भी घायल हुए। इलाज के बाद घायल बदमाशों को जेल भेज दिया गया। उधर, शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, अलीगंज थानाध्यक्ष दयाशंकर मित्रा हमराह सिपाहियों के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कलवारी पुल के पास तालाब जाने के मोड़ पर एक संदिग्ध खड़ा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार बदमाश पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी। इससे सिपाही कृष्णकांत के पैर में गोली लगी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान धोधे उर्फ ताज मोहम्मद निवासी तलवापार थाना अलीगंज के रूप में रूप में हुई। उसके विरुद्ध अलीगंज समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। बताया कि इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जबकि घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी टांडा ले जाया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
उधर, महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र में दंपती के साथ हुई लूट मामले में शुक्रवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एसओ शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जब वे मंशापुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से एक बाइक से तीन युवक आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों की गोली से सिपाही सरफराज घायल हो गया। जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली से बदमाश अखिलेश कुमार निवासी मंशापुर थाना महरुआ घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दूसरे बदमाश नितेश उर्फ सचिन निवासी सिलावट को दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि तीसरा बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ कर थाने ले आयी। दोनों ने दंपती से मोबाइल लूट की बात स्वीकार की। इसके बाद घायल सिपाही सरफराज व बदमाश अखिलेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक व एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें