अंबेडकरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 11 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां बेरोजगार युवकों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराएंगी। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी पदम वीर कृष्ण ने दी।
बताया कि रोजगार मेले में देश व प्रदेश के विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। मेले में 20 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व अन्य उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन कार्यालय पर आने की आवश्यकता नहीं है।
कंपनियों के एचआर आवेदक के मोबाइल नंबर पर नियुक्ति संबंधी साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करेंगे। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर ही चयन की सूचना उपलब्ध होगी। आवेदन की प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर नौ मई तक की जा सकती है।