अंबेडकरनगर। राजकीय आईटीआई अकबरपुर परिसर में 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी पदमवीर कृष्ण ने दी।
बताया कि प्रदेश सरकार की विशेष रोजगार योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवाओें को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस रोजगार मेले में देश व प्रदेश की निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।
मेले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट और अन्य उच्चतर योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष आयु के पुरुष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोविड गाइड लाइन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा।