फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 28 फरवरी को रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी रोजागर

Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटहरी परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति पांडेय ने बताया कि मेले में देश व प्रदेश की निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ये कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति का अवसर प्रदान करेंगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकेंगे। डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। समय से पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें