फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को जल्द बहाल किया जाए

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें संविदा कर्मचारियों ने पूर्व में समझौते का अनुपालन न होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि गलत तरीके से 14 संविदा कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे में अविलंब उनकी बहाली की जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता विद्युत को सौंपा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संगठन के मध्यांचल उपाध्यक्ष राजन चौधरी के नेतृत्व में एकजुट कर्मचारियों ने गलत तरीके निष्कासित 14 संविदा कर्मचारियों की अविलंब वापसी की जाने, सुरक्षा किट उपलब्ध कराने व पूर्व में हुए समझौते का अनुपालन कराए जाने की मांग की।
कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। ऐसे में विभाग को अपने इस रवैये में सुधार करना होगा। कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता विद्युत को सौंपा। इस मौके पर अरविंद कुमार, अजय, विनोद, विमल उपाध्याय, कमलेश, सुधीर, विवेक, सुरेंद्र, विजय, अशोक, योगेश कुमार, पंकज, मनीष व सुधाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें