फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के आदर्शों को करें आत्मसात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान था, इसीलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। यह विचार जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर में आयोजित दो दिवसीय सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम के समापन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। उन्होंने कहा कि आज हम भारत को जिस रूप में देख रहे हैं, वह सरदार पटेल के अथक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि भारतीय स्वतंत्रता में सरदार पटेल की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। आज हम भारत को जिस रूप में देख रहे हैं, वह सरदार पटेल के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भारत के एकीकरण में महती भूमिका अदा की। युवाओं को चाहिए कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर समाज व देश की बेहतरी सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड डीआईजी डीके चौधरी ने भी सरदार पटेल के कार्यों पर प्रकाश डाला।
कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता व सकारात्मक सोच ने भारत के एकीकरण को अमली जामा पहनाया। उनके दृढ़ संकल्प से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में सबसे ज्यादा भूमिका युवाओं की है। उनकी सकारात्मक सोच व बेहतर कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक नंदलाल चौधरी, प्रधानाचार्य संदीप वर्मा, कमला प्रसाद वर्मा, डॉ. प्रतिमा यादव, आदर्श चौधरी, उमेश वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, विवेक वर्मा, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें