फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद-टांडा रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम शुरू

Thu, 12 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मालीपुर में गुरुवार को रेल लाइन विद्युतीकरण के लिए भूमि पूजन करते रेल व कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जफराबाद से टांडा तक की रेल लाइन का विद्युतीकरण करने के लिए गुरुवार को मालीपुर में शिलान्यास व भूमि पूजन के साथ काम शुरू हो गया। 101 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड का विद्युतीकरण लगभग 35 करोड़ रुपये में होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ मालीपुर रेलवे स्टेेशन के निकट भूमि पूजन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें रेल अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

 गौरतलब है कि लंबे समय से जौनपुर जिले के जफराबाद रेलवे स्टेशन से लेकर बाराबंकी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण की मांग चली आ रही थी। ऐसा इसलिए ताकि न सिर्फ ट्रेनों का संचालन बेहतर हो सके वरन उनकी गति बढ़ने के साथ ही क्रॉसिंग आदि में लगने वाले समय से भी निजात मिल सके।
विज्ञापन


मौजूदा केंद्र सरकार ने अपने पहले रेल बजट में इस लाइन के विद्युतीकरण सर्वे के लिए घोषणा की थी। इसे बाद में मंजूरी भी दे दी गई। हालांकि अभी सिर्फ रेल लाइन के विद्युतीकरण को मंजूरी मिली है और यह काम जफराबाद से लेकर जिले के मालीपुर व अकबरपुर रेलवे स्टेशन होते हुए टांडा रेलवे स्टेशन तक होगा।

 विद्युतीकरण के इस कार्य को तत्परतापूर्वक पूरा करने के लिए गुरुवार को मालीपुर में भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन पूरे विधिविधान से हुआ। जिन तीन कार्यदायी संस्थाओं जैपडार, यूबीसी व एबीएन को संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है, उनके द्वारा यह पूरा आयोजन किया गया।

मालीपुर रेलवे स्टेशन के निकट हुए भव्य शिलान्यास समारोह में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर राजकुमार, जैपडार कंपनी के निदेशक जयहिंद शास्त्री, एमडी अमरेश आनंद, सुनील चौधरी तथा यूबीसी के एमडी उमेश मुंडे आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

स्टेशन के ठीक बगल कार्य शुरू करने को डिपो की स्थापना के लिए यहां शिलान्यास किया गया। रेलवे स्टेशन पर भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद अधिकारियों की टीम अकबरपुर-मालीपुर मार्ग स्थित खजुरी रेलवे क्रॉसिंग पहुंची।

वहां विद्युतीकरण के लिए बनने वाले खंभे की आधारशिला रखी गई। दोनों आयोजनों में बड़ी तादाद में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। मालीपुर रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम तो पूरे दिन स्थानीय लोगों के लिए बड़ी उत्सुकता का सबब बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें