फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से नवीन मंडी परिसर में लगी आग

Thu, 12 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के नवीन सब्जी मंडी सिझौली में शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालीपुर रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में गुरुवार मध्याह्न करीब उस समय अफरा तफरी मच गई जब परिसर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। मंडी में मौजूद लोगों की सक्रियता से आग नियंत्रित कर ली गई जिससे कोई भारी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार मध्याह्न करीब सब्जी मंडी परिसर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना पावर कार्पोरेशन कर्मियों व फायर कर्मियों को दी।

सूचना पर विद्युत आपूर्ति तत्काल ठप कर दी गई। जानकारी होने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने दुकानदारों की मदद से आग नियंत्रित कर लिया। आग की इस घटना में दुकानदार जियालाल का करीब 20 किलो आलू व प्याज जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें