फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर उपकेंद्र से सुधरेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत सप्लाई की बदहाल व्यवस्था से परेशान तीन लाख की आबादी को कोटवा महमदपुर उपकेंद्र का संचालन शुरू हो जाने से बड़ी राहत मिलेगी। एक जून को फुंके कोटवा महमदपुर के नए लगे 63 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग प्रक्रिया शनिवार को सफलता के साथ पूरी हुई। अब रविवार 19 जून से इससे पूरे इलाके में विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र में लगे 63-63 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में से एक बीते दिनों फुंक गया था। इससे अशरफपुर बरवां, कटेहरी, भीटी, बेवाना, इल्तिफातगंज, अकबरपुर व महरुआ विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। इलाके के लोगों को बमुश्किल सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिलने से भीषण गर्मी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बढ़ते आक्रोश के बाद बिजली विभाग ने उत्तराखंड के सितारगंज से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया। ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद शनिवार को उसकी टेस्टिंग का कार्य भी पूरी तरह सफलता के साथ पूरा हो गया। कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि अब रविवार से ट्रांसफार्मर का संचालन शुरू कर इससे पूरे इलाके में विधिवत बिजली सप्लाई की जाने लगेगी। इससे बीते 18 दिनों से बिजली संकट की परेशानी से जूझ रही इलाके की करीब तीन लाख की आबादी को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें