फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाई घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली

Sun, 28 Sep 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी से बिजली कटौती का दौर एक बार फिर चालू हो गया है। शनिवार पूरी रात बिजली की लुकाछिपी से उपभोक्ता पूरी रात हलकान नजर आए। रात 9:19 बजे अकबरपुर के टाउन फीडर से संचालित 25 गांव की बिजली अचानक गुल हो गई। दो घंटे बाद रात डेढ़ बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद रात 11:36 बजे साउथ वेस्ट फीडर भी ओवरलोड के चलते बंद हो गया। एक घंटे बाद रात 12:30 बजे आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन

महरुआ के पतौना फीडर बिजली का तार टूटने से रामबाबा, बरामदपुर जरियारी, सिलावट, चक्रसेनपुर, आदमपुर तिंदौली, लोकनाथपुर, मथानी, नसीरपुर, सुखारीगंज, हीडी पकडिया, नरसिंहदास, लोकनाथपुर, हरिशचंद्रपुर, सेहरा जलालपुर आदि गांव की बिजली दो घंटे ठप रही। रविवार को भी यही हाल रहा। मरैला में इंटरपोलिंग के चलते इस बिजली घर से संचालित 20 गांव की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे गुल हो गई। 2.30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। शहजादपुर और वीआईपी बिजली घर के इलाकों में भी दिनभर बिजली कटौती का दौर जारी रहा।
बैरमपुर बरवा बिजली घर भी दोपहर एक बजे के करीब ओवरलोड से हीट होने के चलते बंद हो गया। जिसके बाद मीरानपुर, मिर्जापुर, तमसामार्ग, इंद्रलोक सहित आधा दर्जन मोहल्ले की करीब पांच हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। बिजलीकर्मियों ने बताया कि फाल्ट के नाते बिजली बाधित हुई थी। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने चैन की सांस ली। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते कुछ आपूर्ति बाधित हुई थी। आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें