फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 2560 मरीजों को मिला उपचार

Sun, 28 Sep 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
इलाज करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें 2560 मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और सही उपचार जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। मेले में पेट संबंधी समस्याओं से परेशान 196 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

त्वचा रोग के 164, डायबिटीज के 172, लीवर संबंधी रोग के 163 और सांस संबंधी रोग के 181 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, हृदय और नेत्र परीक्षण के लिए भी काफी मरीज रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी। पेट और लिवर रोगियों को तली और मसालेदार चीजों से बचने, सांस रोगियों को धूल और प्रदूषण से दूर रहने की सलाह दी।
डायबिटीज रोगियों को नियमित ब्लड शुगर जांच कराने की हिदायत दी। त्वचा रोगियों को साफ-सफाई और समय पर उपचार करने पर जोर दिया गया। मरीजों को रोगों से बचाव, जीवनशैली सुधार और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन





मेले के दौरान मरीजों की संख्या अधिक होने के बावजूद किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कतारबद्ध व्यवस्था बनाई और मरीजों की जांच व दवा उपलब्ध कराई। मरीजों को बिना किसी परेशानी के समय पर उपचार देने के लिए पूरी टीम ने समन्वय के साथ काम किया।
विज्ञापन


- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें