फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 36 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली आपूर्ति

Fri, 06 Oct 2023 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 जिले में जल्द बदले जाएंगे जर्जर ट्रांसफाॅर्मर।  -संवाद
विज्ञापन
ओवरलोडेड 550 ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ेगी क्षमता, 50 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, बदले जाएंगे जर्जर खंभे व तार
विज्ञापन

10 लाख की आबादी को मिलेगी बेहतर आपूर्ति, लोगों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लगभग 36 करोड़ रुपये से जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। न सिर्फ ओवरलोडेड साढ़े 500 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी बल्कि लो वोल्टेज की समस्या वाले क्षेत्रों में अलग अलग क्षमता के लगभग 50 नए ट्रांसफाॅर्मर लगेंगेे। अंडरग्राउंड केबल को सिंगल से डबल किया जाएगा। वहीं जर्जर हो चुके तारों व खंभों को भी बदला जाएगा। इससे लगभग 10 लाख की आबादी को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। लोगों को लोवोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।
ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मर व जर्जर हो चुके बिजली उपकरणों से उपभोक्ताओं को समुचित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे एक तरफ जहां बार बार ट्रिपिंग होती है तो वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी कई क्षेत्रों में बनी रहती है। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कई प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव लघु उद्योगों पर भी पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही पावर कार्पोरेशन ने अब बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 36 करोड़ रुपये की लागत से जिले की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ओवरलोडेड साढ़े पांच सौ ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ लगभग 50 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। जर्जर हो चुके बिजली तारों व खंभों को बड़े पैमाने पर बदला जाएगा।
इसके साथ ही अंडरग्राउंड सिंगल केबल को डबल किया जाएगा जो ट्रांसफार्मर खुले में हैं उन्हें सुरक्षित रखने के लिए घेराबंदी की जाएगी। बताया कि संबंधित कार्यों के लिए प्रथम चरण में 20 करोड़ जबकि दूसरे चरण में 16 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हो गई है। राशि की उपलब्धता के साथ कुछ क्षेत्रों में काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


तेजी से शुरू हुआ काम
लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। तेजी से काम पूरा कराकर उपभोक्ताओं को ज्यादा लाभ पहुंचाया जाएगा।
-अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें