फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार करोड़ से सुधरेगी वीआईपी व शहजादपुर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वीआईपी क्षेत्र के साथ ही करीब 50 हजार आबादी की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होगा। अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत ने अकबरपुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय के करीब 4 करोड़ रुपये के काम को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे वीआईपी क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली तथा शहजादपुर में सुचारु बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए बड़े पैमाने पर काम होगा। साथ ही अकबरपुर कार्यालय का कायाकल्प भी होगा।
विज्ञापन

विद्युत पावर कारपोरेशन उपकेंद्रों की बेहतरी के साथ ही कार्यालयों के कायाकल्प पर बड़े पैमाने पर काम करने की तैयारी में हैं। बीते दिनों जहां जिले के बिजली विभाग को 42 करोड़ से अधिक के कार्यों को करने के लिए स्वीकृति प्रदान हुई है वहीं अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता ने अकबरपुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय को करीब चार करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस रकम से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के वीआईपी फीडर से कलेक्ट्रेट, डीएम आवास, विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालय व अधिकारियों के आवास तक बिजली आपूर्ति के लिए नई लाइन बनेगी। इसमें दो किलोमीटर अंडर ग्राउंड व एक किलोमीटर ऊपर से लाइन खींची जाएगी। इससे वीवीआईपी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इसके अलावा मरैला उपकेंद्र से शहजादपुर क्षेत्र के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को सुचारु बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

साथ ही अकबरपुर कार्यालय में नए शौचालय के निर्माण के साथ ही भवन की मरम्मत की जाएगी। कार्यालय में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भी जरूरी सुविधाओं का विस्तार से किया जाएगा। मरैला उपकेंद्र पर चारदीवारी के अलावा भवन की भी मरम्मत होगी।


जल्द शुरू होगा काम
नए बजट की स्वीकृति से वीआईपी व शहजादपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। इसके अलावा कार्यालय भवन का कायाकल्प किया जाएगा। इससे कर्मचारियों व आम उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - अनूप कुमार सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें