फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर नगर में 53 करोड़ से सुधरेगी नागरिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका बोर्ड जलालपुर की बैठक बुधवार का कार्यालय सभागार में हुई। इसमें नगर के विकास कार्यों के लिए 53 करोड़ 67 हजार 949 रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। इस पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने बताया कि इस बजट से वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर में तेजी से विकास कार्य शुरू होगा। कहा कि मौजूदा समय में नगर में कई विकास के काम हो रहे हैं। इस नए बजट से पेयजल, सड़क व नाली का निर्माण नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से होगा। इससे नगरवासियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। नागरिकों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्राथमिकता पर काम किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता यदुनाथ ने बैठक में पूर्व में हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि नगर में प्राथमिकता के आधार पर काम हो रहा है। आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। काम में पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर सभासद मेराज आलम, शीतल सोनी, वसीम, बेचन पांडेय, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें