फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 29 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने नामांकन व चुनाव को लेकर बाकायदा कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 27 मार्च से ही ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुुरू कर दी जाएगी। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा होंगे, जबकि 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। 2 मई को मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 26 मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की अधिकृत घोषणा कर दी। जिले में मतदान अंतिम चरण में 29 अप्रैल को होगा। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। नामांकन पत्रों को जमा करने व प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया को निर्वाचन विभाग सिर्फ चार दिन में 17 से 21 अप्रैल के बीच निपटाएगा।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 17 व 18 अप्रैल को प्रत्याशी अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक संबंधित पदों का नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 19 व 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 अप्रैल को सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी का मौका होगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि इसके बाद 21 अप्रैल को ही अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य शुरू होगा, जो कार्य समाप्ति तक चलेगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जिले के 952 केंद्रों के 2754 बूथों पर चलेगी। इसमें 17 लाख 19 हजार 450 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद 2 मई को मतों की मतगणना होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने का कार्य कलेक्ट्रेट में होगा, जबकि अन्य पदों के लिए सभी प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों पर ही अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें