फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन के सामने पटरी पर लेटा बुजुर्ग, बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार को एक बुजुर्ग जौहरडीह क्राॅसिंग के पास रेल पटरी पर ले गए। सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच गई। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन

सरयू यमुना एक्सप्रेस अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी थी। यात्रियों को उतारने के बाद जब ट्रेन आगे बढ़ी तो स्टेशन से 100 मीटर पूरब जौहरडीह रेलवे फाटक के निकट एक बुजुर्ग अचानक सामने आकर पटरी पर लेट गए। ट्रेन चालक ने जैसे ही ट्रैक पर किसी को लेटे देखा, उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति की जान बच गई।
पूछताछ में वृद्ध ने अपनी पहचान जहांगीरगंज के घंसूरपुर माडरमऊ निवासी मुन्नालाल के रूप में बताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका कोई बेटा नहीं है। अपनी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद भीम के नाम कर दी है। इसके बावजूद, दामाद से आए दिन प्रताड़ित करने के साथ ही घर से निकाल देने की धमकी देता है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें