फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहाते समय सरयू में डूबा युवक, नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा के सगरा ब्रहमपुर कुसमा निवासी अर्जुन पासवान कलवारी पुल के पास नहाते समय सरयू नदी में डूब गए। शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद से युवक का पता नहीं चल सका है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अर्जुन पासवान (40) शनिवार की सुबह अपने मौसी के घर बस्ती के बैदारी गांव गए थे। शाम को लगभग साढ़े चार बजे, वह अपने मौसा शिव के साथ कलवारी पुल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान, उन्हें नदी में नहाने की इच्छा हुई और वे पानी में उतर गए। अचानक, वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद कुछ किशोरों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते, तब तक अर्जुन पानी में डूब चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू की गई। हालांकि, घंटों की तलाश के बाद भी अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ ने घटना स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया। शाम सात बजे तक युवक का पता नहीं चल सका था। कलवारी पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें