अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र में मंगलवार को सांप के काटने से हृदयराम चौहान (65) की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है।खैरा निवासी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पिता हृदयराम घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए हृदयराम चौहान को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर हृदयराम चौहान की पत्नी महगीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)