फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कच्चे मकान की दीवार ढहने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के मदैनिया गांव में रात में हुई बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी जानकी (76) वर्ष शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सो रहे थे। मध्य रात में तेज बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। जानकी दीवार के नीचे दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दीवार हटा कर वृद्ध जानकी को निकाला। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जानकी ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें