फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर वृद्ध की मौत

Sat, 20 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग की चपेट में आकर एक वृद्ध व एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई जबकि किशोरी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी मुरली प्रसाद (65) पुत्र देवी प्रसाद शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन


निकट ही जलती हुई ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि ढिबरी बिस्तर पर गिर पड़ी जिससे आग लग गई। इसके साथ ही मुरली के कपड़े में भी आग लग गई। पहले तो उसने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर गुहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। उधर, जलालपुर थाना अंतर्गत चतौरा गांव में एक किशोरी चूल्हे पर खाना बनाते समय चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार कविता (16) पुत्री रमेश शुक्रवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। जब तक आग बुझाया जाता, वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी नगरपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें