फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी परिषदीय स्कूलों के बच्चों को नहीं मुहैया हो पा रही ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब तक ड्रेस की सुविधा नहीं मिल सकी है। इस पर शिक्षक संघ व अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कहा कि सरकार बच्चों को सुविधाएं देने के नाम पर तमाम दावें करती है, लेकिन इसकी धरातल पर हकीकत क्या है इसके परखने की जरूरत नहीं महसूस की जाती। इसके चलते ही करीब 3 हजार बच्चों को अब तक यूनीफार्म का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

बताते चलें कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को शासन द्वारा ड्रेस सौंपे जाने का निर्देश है। कोरोना काल के चलते परिषदीय स्कूलों का संचालन बंद है, लेकिन शासन का निर्देश है कि बच्चों को विशेष एहतियातों के बीच बुलाकर यूनीफार्म सौंपी जाए। परन्तु कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनके बच्चों को अब तक ड्रेस की सुविधा नहीं मिल सकी है, जबकि शासन का निर्देश है कि ठंड शुरु होने से पहले बच्चों को स्वेटर की सौगात दी जाए। शिक्षा सत्र शुरु हुए करीब 7 माह बाद भी विभाग बच्चों को ड्रेस नहीं मुहैया करा सका तो स्वेटर का क्या हाल होगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कई बार इस बाबत पत्राचार किया गया, लेकिन कोई परिणाम सामने नही आ रहा है। बच्चों को स्वेटर न मिलने के चलते अभिभावक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कहा कि खादी ग्रामोद्योग को टेंडर मिला है उसके द्वारा विद्यालयों को ड्रेस मुहैया कराए जाने में मनमानी की जा रही है। कहा कि आपूर्ति में तेजी न लायी गई तो जल्द ही डीएम राकेश कुमार मिश्र व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह को पत्र लिखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें