फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई स्कूल विजन के तहत शिक्षकों को मिला ऑनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षकों में नेतृत्व की क्षमता विकशित करने के लिए चल रही जनपद स्तरीय स्कूल लीडरशिप वेबीनार का गुरुवार देरशाम समापन हुआ। इसमें माई स्कूल विजन एजेंडा के तहत चले इस प्रशिक्षण में जिले के करीब 350 शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षित किया गया। उन्हें नवाचार शिक्षा पद्घति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। बाद में प्रशिक्षित शिक्षकों को ऑनलाइन ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ संयोजक नीरज यादव ने किया। उन्होंने शिक्षकों को माई स्कूल विजन एजेंडा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों की शिक्षा प्रदान करने की गुणवत्ता में काफी सुधार तय करेगा। शिक्षकों को नवाचार को बढ़ावा देना होगा। बच्चे किस विधा से किसी बात को बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं, इस पर जोर देना होगा।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व संयोजक एजुलीडर्स यूपी सर्वेष्ट मिश्र ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। सहसंयोजक सरबजीत सिंह व श्वेता सिंह ने विद्यालय कार्यों/नवाचारों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के उपरांत ऑनलाइन ही सभी शिक्षकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस मौके पर शिक्षक कुंवर सेन, नीरा तिवारी, किरन चौधरी, रवि प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें