फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। नित्यक्रिया के लिए गई युवती की संदिग्ध दशा में तालाब में डूबने से मौत हो गई। महरुआ थाना क्षेत्र के कटरिया बड़ागांव में हुई घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बीच गांव पहुंचकर परिवारीजन व ग्रामीणों से जरूरी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

गांव निवासी रामअशीष की 18 वर्षीय पुत्री डिंपल गुुरूवार मध्यरात्रि के बाद लगभग ढाई बजे अपनी मां रेखा को नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली। बताया जाता है कि वह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गई हुई थी।
इसके बाद वह वापस नही लौटी। काफी देर तक घर न आने पर घरवालों को चिंता होने लगी। परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ रात में ही उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह एक बार फिर से उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में युवती का शव उतरा रहा था। जानकारी होते ही रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसओ महरुआ शंभूनाथ भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसडीएम भीटी अनिल सिंह ने भी राजस्वकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की। साथ ही हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उधर एसओ शंभूनाथ ने बताया कि मृतका की मां रेखा ने जो तहरीर दी है, उसमें डिंपल के तालाब में डूबने से हुई मौत की बात कही गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें