फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई-रिक्शा चालक व साथियोंं ने की ट्राॅला चालक की गला दबाकर हत्या

Mon, 10 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में हत्याय के बाद घटना स्थल पर जांच करते एसपी केशव कुमार व अन्य पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर में ई रिक्शा और ट्रॉला में हुई टक्कर के बाद विवाद हो गया। ई रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ ट्रॉला चालक की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उसे खेत में ले जाकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। साथ ही ई रिक्शा चालक व उसके भाई समेत अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर कोड़रा गांव निवासी विकास यादव ट्रैक्टर-ट्राॅला से चीनी मिल में गन्ना ढुलाई का कार्य करते थे। रविवार की रात नौ बजे विकास ट्राॅला से गन्ना लेकर मिझौड़ा चीनी मिल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली इलाके में टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के गोहन्ना चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी गन्ना लदे ट्रॉला से पिंटू गुप्ता के ई रिक्शा की टक्कर हो गई। इसके बाद पिंटू ने ट्रॉला रुकवाकर विकास को गालियां देनी शुरू कर दीं।
विकास ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस पर पिंटू गुप्ता ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। खुद को अकेला देख विकास दोस्तपुर रोड पर स्थित अपने साढू यादव डेंटिंग वर्कशाॅप की तरफ भागा। हमलावर पिंटू अपने साथियों के साथ वहां भी पहुंच गया। दुकान बंद होने की वजह से विकास खेत की ओर भागने लगा, जहां आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

रात में विकास घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर फोन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह आठ बजे घटनास्थल से चंद दूरी पर सरसों की कटाई करने पहुंचे किसान ने शव देख पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसपी केशव कुमार और सीओ सीटी देवेंंद्र कुमार के साथ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की।
एसपी ने बताया कि भाई विशाल की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल्लापुर शहजादपुर निवासी अवधेश कुमार साहू उर्फ पिंटू व उसके भाई नन्हकू साहू समेत अन्य अज्ञात पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अवधेश व उसके भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


विशाल की जगह विकास ले गया था ट्रॉला

घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई विशाल यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर चीनी मिल जाते थे, लेकिन उसकी पत्नी को प्रसव हुआ था, जिसकी वजह से विकास दो दिनोंं से ट्राॅला उनके बड़े भाई विकास लेकर जा रहे थे।
-

पत्नी और दो बेटियां बेसुध
मृतक की मौत की खबर गांव में कोहराम मच गया। पत्नी अंजू और विकास की मां विद्यादेवी बेसुध हो गईं। मृतक की बेटी सानवी (5) और छोटी राधिका (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की यह दशा देख वहां खड़े लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें