फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र से गायब मिला प्रभारी, रोका वेतन

Wed, 03 Dec 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर किसानों से जानकारी लेते डीएम अनुपम शुक्ला।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडी में संचालित सभी एजेंसियों के क्रय केंद्रों सहित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बीपैक्स) खजुरी करौंदी का बुधवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के केंद्र प्रभारी के गायब होने के कारण कर्मचारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में ‘केंद्रों पर नहीं रुक रही मनमानी, धान बेचने के लिए भटक रहे किसान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने कार्रवाई शुरू की है। डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को सभी क्रय केंद्रों से राइस मिलों के लिए धान की त्वरित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी धान क्रय केंद्र पर जगह की कमी न होने पाए और धान की खरीद सुचारू रूप से संचालित हो। डीएम ने क्रय केंद्रों पर किसानों की ओर से लाए गए धान की नमी की भी जांच कराई। किसानों से भुगतान के स्थिति की भी जानकारी ली। एजेंसियों के अफसरों को 24 घंटे के अंदर किसानों से क्रय किए गए धान का भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें