फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेश बने जलालपुर के नए कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शराब की फर्जी बरामदगी मामले के तूल पकड़ने पर जलालपुर कोतवाली से मनीष सिंह को हटाए जाने के बाद दुर्गेश कुमार मिश्र को नया कोतवाल बनाया गया है। वहीं, चार अन्य थानों में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली पुलिस बीते दिनों राह चलते युवक को पकड़कर 10 लीटर शराब के साथ फर्जी बरामदगी दिखा देने के मामले में घिर गई थी। मामले को मैनेज करने का खूब प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंडर ट्रांसफर चल रहे कोतवाल मनीष सिंह ने गैर जनपद की राह पकड़ने में भलाई समझी। सिर्फ अमर उजाला की प्रभावी खबर के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कोतवाल मनीष को रिलीव कर दिया।
अब रिट सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्र को जलालपुर का नया कोतवाल बना दिया गया है। पुलिस टीम पर वसूली के आरोपों के बीच नए कोतवाल ने सोमवार को जलालपुर पहुंचकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। उनके सामने पुलिस कर्मियों की करतूतों को रोकने और जनता का विश्वास सामान्य करने की चुनौती है। उधर, एसपी ने आलापुर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह को अब सम्मनपुर का थानाध्यक्ष बना दिया है। जबकि सम्मनपुर एसओ रहे राम लखन पटेल को आलापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सरोज को महरुआ, जबकि महरुआ थाना प्रभारी शंभूनाथ को जहांगीरगंज थाने की कमान सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें