फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रयस्थल में बीमार मिले दो पशु, हरा चारा भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने रविवार टीकमपारा स्थित पशु आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो पशु जहां गंभीर बीमारी से ग्रस्त मिले वहीं दो सफाई कर्मचारी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए । इस पर एसडीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पशु आश्रयस्थलों में विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाओं की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्र में स्थापित पशु आश्रयस्थलों का औचक निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने अकबरपुर तहसील अंतर्गत टीकमपारा गांव स्थित पशु आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। आश्रयस्थल पर कदम दर कदम अव्यवस्थाएं नजर आईं।
उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया तो दो सफाईकर्मी रोहित कुमार व राजेंद्र प्रसाद बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने दोनों सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। आश्रयस्थल पर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा मिला। पेयजल के लिए लगे दो वॉटर टैंक में से एक क्षतिग्रस्त मिला। मौके पर हरा चारा भी नदारद मिला। मात्र 30 क्विंटल भूसा व पांच बोरी पशु आहार मिला।
विज्ञापन

दो गोवंशीय पशु गंभीर बीमारी से ग्रस्त मिले। इनके इलाज के लिए जरूरी दवाएं भी मौजूद नहीं थीं। इस पर एसडीएम ने वहां मौजूद जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए बीमार पशुओं का इलाज सुनिश्चित कराया। एसडीएम ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के लिए समूची जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें