फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर इस बार नहीं लगेंगे पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। इस बार नवरात्र में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल नहीं लगेगा। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु अपने अपने घरों में छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर सकते हैं। यह जानकारी टांडा तहसील सभागार में हुई केंद्रीय दुर्गा पूजा व क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक में सीओ संतोष कुमार ने दी।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना से बचाव के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस बार सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगा कर मां दुर्गा की पूजा नहीं होगी। श्रद्धालु घरों के अंदर छोटी प्रतिमा रख कर पूजा कर सकते हैं। विसर्जन में मात्र दो लोग ही बाइक पर प्रतिमा ले सकेंगे।
पूजा समिति के लोगों ने बैठक में कई प्रश्न भी सीओ के समक्ष उठाए। दुर्गा पूजा पंडाल के स्थल पर अखंड ज्योति व कलश स्थापना की मांग की। इस पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं आई है। यदि कोई नई गाइड लाइन आएगी तो उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार संतोष कुमार ओझा ने कहा कि कोरोना महामारी पूरे विश्व की समस्या है। सरकार ने इस महामारी से बचाव के लिए इस बार सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा रोक लगाई है। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार पांडेय, केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष विशाल माझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, भाजपा नेता घिसियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें