फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में हादसा, एक युवक की मौत

विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के परिवारीजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार भोर में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य दोनों को गंभीर चोटें आईं। उधर अन्य मार्ग हादसे में वृद्ध समेत दो घायल हो गए।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत चिंतौरा निवासी सिद्धार्थ (26) शुक्रवार भोर में घर आए दो मित्र उत्तराखंड निवासी अंकित (24) व संजू (25) को बाइक से टांडा लेकर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी एनटीपीसी पुलिस चौकी के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना से तीनों को गंभीर चोटें आईं और बेसुध हो गए।
विज्ञापन

गंभीरावस्था में तीनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, एक अन्य मार्ग हादसे में वृद्ध समेत दो घायल हो गए। बताया जाता है कि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत करमपुर गांव निवासी जयप्रकाश (58) पुत्र कामता गुरुवार देर शाम इसी गांव के चंद्रप्रकाश (60) पुत्र द्वारिका के साथ बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें