अंबेडकरनगर। समाजवादी नेता व चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को जिला मुख्यालय के सपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि डाॅ. लोहिया का जीवन समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत था। सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि वह आजीवन सांप्रदायिकता एवं गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष करते रहे। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि उन्होंने देश की राजनीति में भारी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि लोहिया अपनी प्रखर देशभक्ति और समाजवादी विचारों के कारण समर्थकों के साथ ही विरोधियों के बीच भी सम्मान हासिल करते थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, उत्तम चौधरी, जिला महासचिव मुजीब अहमद आदि मौजूद रहे।