फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद चिकित्सक का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा हरसंभव कोशिश में जुटा है। इसके लिए डीएम सैमुअल पॉल एन रोकथाम को गठित आरआरटी टोलियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर रहे हैं। रविवार शाम को भी डीएम ने अधिकारियों व आरआरटी टीम के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की, और पूरी सक्रियता के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ कार्यालय में संचालित टेलीमेडिसिन कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण केदौरान टेलीमेडिसिन में लगाए गए डॉ शशि कुमार अनुपस्थित पाए गए। नाराज डीएम ने डॉ शशि कुमार का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता के इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
डीएम ने आरआरटी को निर्देशित किया कि निगरानी समितियों से मिलने वाली रिपोर्ट पर गंभीरता से काम करें। साथ ही होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। उनसे प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का फीडबैक लेते रहें। बैठक के उपरांत डीएम ने होम आइसोलेशन में भर्ती मरीज अनिरुद्घ कुमार निवासी टांडा से फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में वार्ता किया।
विज्ञापन

मरीज ने अवगत कराया कि मेरा स्वास्थ ठीक है, मेडिसिन किट मिला है। सीएमओ ने बताया कि जिले में रविवार को आरटीपीसीआर के लिए 1396 , एंटीजन से 1257 व टुरुनॉट से जांच के लिए 2 सेंपल लिए गए। कुल 18 नागरिक संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव रेट 0.97 है। होम आइसोलेशन में कुल 396 मरीज हैं। कुल 121 मरीज स्वस्थ हुए, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, सीएमएस डॉ ओमप्रकाश, एडीएम भरतलाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें