फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 दल ने दिखाई संवेदनशीलता, एक की जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डॉयल 112 के कर्मियों की संवेदनशीलता से मार्ग हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बच गई। हालांकि एक युवक की मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गंजा गांव के निकट हुए मार्ग हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डॉयल 112 के कर्मियों ने अपने वाहन से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हिरौली थाना अन्तर्गत बट्टूगढ़ निवासी पृथ्वीराज (45) व रामू (40) सोमवार सुबह एक ही बाइक से जलालपुर जा रहे थे। जब वे गंजा के निकट पहुंचे, तो उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उधर से गुजर रहे राहगीर विनोद ने सूचना डॉयल 112 को दी। डॉयल 112 के कमांडर लालता प्रसाद यादव, सब कमांडर जितेश कुमार व चालक सरयू प्रसाद मौके पर पहुंचे।
दो युवकों की हालत अत्यंत गंभीर थी। दूसरे वाहन का इंतजार करने की बजाए अपने ही वाहन से दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पृथ्वीराज को म़ृत घोषित कर दिया, जबकि रामू का इलाज चल रहा है। डॉयल 112 प्रभारी एनएन शर्मा ने संबंधित सिपाहियों की सराहना की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, इसके अलावा बेवाना थाना अंतर्गत मक्खापुर गांव निवासी पन्नालाल (50) सोमवार सुबह खाद लेकर बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी निवासी रामरती (55) सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। कटेहरी निवासी सुनील कुमार (32) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें