फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से अस्पताल पहुंचें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचडी अग्रवाल ने जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने पीकू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट के अलावा अन्य वार्डों में मरीजों व तीमारदारों से जानकारी हासिल की। कहा कि चिकित्सक समय से अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचडी अग्रवाल शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। परिसर में कुछ स्थानों पर फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। वार्डों में पहुंचकर मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके बाद पीकू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
कहा कि कोविड-19 को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंनेे परिसर में लगे फायर सिलिंडर के बारे में जानकारी ली। रिफिलिंग को भी देखा। इसके बाद परिसर के एक कोने में आग लगवाकर फायर सिलिंडर से आग बुझवाई। संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि इसी प्रकार की व्यवस्था आगे भी जारी रखनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचें और जो निर्धारित समय है, उस समय तक अस्पताल में जरूर रहें। दवाएं अस्पताल से ही दें। उन्होंने इस बीच डायलिसिस कक्ष का भी जायजा लिया। प्रतिदिन होने वाली डायलिसिस के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि सभी प्रकार की जांच सुचारु रूप से की जाए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें