फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपराध को छिपाए नहीं, परिजनों से जरूर साझा करें समस्या

Thu, 13 Nov 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के अमर गांधी पुस्तकालय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद सीओ अनूप कुमार 
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अमर गांधी पुस्तकालय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राइम, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्राओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कोई भी अपराध होने की स्थिति में उसे छिपाए नहीं। परिवार के लोगों, शिक्षक या पुलिस को जरूर बताएं। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक या नियंत्रण पत्र (कंट्रोल शीट) को डाउनलोड न करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी अपराध की घटना की तुरंत सूचना पुलिस को आत्मविश्वास के साथ दें।
उप निरीक्षक ममता यादव और वंदना सरोज ने छात्राओं को सलाह दी कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो या बैंक विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली के संबंध में सवाल भी पूछे, जिसका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल शगुफ्ता खान, कुसुम चौहान, विद्यालय प्रबंधक दुर्गावती पांडेय, शिक्षक व छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें