फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आलापुर तहसील अंतर्गत कंहरिया का सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर बढ़ने की दशा में प्रभावितों की मदद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। न सिर्फ उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए, बल्कि जरूरत की सामग्रियां भी उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण का जायजा भी आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र में लिया।
विज्ञापन

सोमवार मध्याह्न बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र सरयू नदी के कंहरिया घाट पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने की प्रक्रिया में डीएम को यहां जलस्तर खतरे के निशान से नीचे मिला। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। बाढ़ से निपटने के सभी बंदोबस्त पूरे होने चाहिए। यदि कोई भी आकस्मिक परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो उससे ग्रामीणों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने एडीएम डॉ. पंकज वर्मा के साथ एसडीएम व सीओ समेत बाढ़ प्रखंड के अधिकारियों के साथ जरूरी विचार विमर्श भी किया। बाद में कम्हरिया घाट पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए बनाए जा रहे ब्रिज निर्माण का भी जायजा डीएम ने लिया। निर्माण में मानकों का ध्यान बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके उल्लंघन पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण का जायजा सेहरी व चौदहप्रास गांव पहुंचकर लिया। कहा कि जितनी भूम का अधिग्रहण अभी तक नहीं हो पाया है, उसका बैनामा कराकर अविलंब अधिग्रहण सुनिश्चित कराया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में तेजी सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें