फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में होगी कोरोना वॉयरस की जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वॉयरस की जांच के लिए अब लखनऊ नमूना भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। शीघ्र ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्थापित बायो सेफ्टी लैब में ब्लड के नमूने की जांच शुरू कर दी जाएगी। साथ ही 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

लगभग साढ़े 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लैब के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोकनिर्माण को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। 20 अगस्त तक लैब का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य है।
कोरोना वॉयरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक जांच हो सके और उसकी रिपोर्ट अतिशीघ्र सामने आ सके, इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज में बायो सेफ्टी लैब के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भी शामिल है। इस लैब में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित कर नमूनों की जांच की जाएगी और 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट भी सामने आ जाएगी। गौरतलब है कि जिले में टू नॉट मशीन द्वारा जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। यदि कोई संदिग्ध होता है, तो उसके ब्लड या फिर लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया जाता है, जिसकी रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लग जाता है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बायो सेफ्टी लैब के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिली है। 20 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अत्याधुनिक मशीनें स्थापित कर अगस्त माह के अंत तक जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाएगी।
बताया कि जांच शुल्क का निर्धारण अभी नहीं हुआ है। मशीनों की स्थापना के बाद ही शासन के दिशा निर्देशानुसार कार्य होगा। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि 22 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बयो सेफ्टी लैब का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लो निर्माण विभाग शंकर्षणलाल ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। 20 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण कर मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें