फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों के बीच पहुंचे डीएम व एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। प्राथमिक विद्यालय सकरावल परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आम लोगों व बुनकरों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बुनकरों से आह्वान किया कि वे सौहार्द बनाए रखें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे। आह्वान किया कि कोई गड़बड़ी करता दिखे तो तत्काल इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि जिस गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जिले को जाना जाता है, उसे आगे भी कायम रखना है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की जिम्मेदारी सभी की है। चेतावनी भी दी कि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं।
कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार का भड़काऊ मैसेज न तो भेजें और न ही फारवर्ड करें। यदि पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बाद में अधिकारियों ने बुनकरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि बदतर बिजली आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव पावरलूम संचालन पर पड़ रहा है। ऐसे में बुनकरों के हित को देखते हुए सुचारु बिजली आपूर्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें