फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज समारोहपूर्वक आयोजित होगा चौरी-चौरा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर चार फरवरी को जिले में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। निर्देश के अनुपालन में डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजित किए जाने को लेकर तैयारी कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव का आयोजन 4 फरवरी गुरुवार को होना है। इसमें एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी, स्वयंसेवी एवं विभिन्न ग्रामों, विद्यालयों से प्रात: साढ़े 8 बजे प्रभात फेरी निकाली जाए। इसके साथ ही शहीद स्मारकों पर पहुंचकर सैल्यूट मुद्रा में वंदे मातरम के प्रथम छंद का गायन करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चौरी चौरा महोत्सव को पूरे धूमधाम से मनाना होगा। सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने समस्त एसडीएमको निर्देशित किया कि इस अवसर पर अपने क्षेत्रों के शहीद स्मारकों पर माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर चौरी चौरा महोत्सव में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस अवसर पर महत्वपूर्ण शहीद स्मारक स्थलों पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की घटनाओं पर आधारित गोष्ठियां/कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाए।
सभी अधिकारियों /कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यालयों अथवा शहीद स्मारकों में समुचित साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, जलपान कराने के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन में महोत्सव का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीआईओएस वीरेंद्र सिंह, बीएसए अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें