फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बोले डीएम - व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। औद्योगिक विकास की योजनाओं की प्रगति की डीएम ने समीक्षा करते हुए उद्यमियों की औद्योगिक समस्याओं का तेजी से समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को पूरी तत्परता से दूर करना होगा। देश व समाज की तरक्की में व्यापारियों व व्यापार का अहम योगदान है। ऐसे में हम उद्योग धंधों व उससे जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देना होगा।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार उद्योग धंधों को लेकर काफी गंभीर है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए गंभीरता से काम करना होगा। समीक्षा बैठक में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने निवेशमित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों को अवगत कराया। अभिहित अधिकारी खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 04 मामले, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वारा 01 मामले, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अयोध्या ने 3 मामले, निबंधक फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स अयोध्या ने बताया कि एक मामला लंबित है।
संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि 1 सप्ताह के अंदर लंबित मामले का निस्तारण हो जाएगा। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। इसमें जिले शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति पायी गई। बैठक में शामिल व्यापार बंधु के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने एजेंडा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डीएम ने इस पर विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मरों के अगल-बगल जाली लगवाना सुनिश्चित करें। इससे जानवरों और अन्य जीव-जंतु को खतरा न पहुंचे। नगरपालिका टांडा को निर्देश दिया कि जुबेर चौराहे से चौक तक की सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जाए। टांडा व जलालपुर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मी की पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश सीओ को दिया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सहायक प्रबंधक उद्योग अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें