फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूमधाम से मनी दीपावली, आतिशबाजी से गूंज उठा आसमान

विज्ञापन
दिवाली पर्व पर घर के सामने पटाखा दगाते लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले भर में सोमवार को दीपावली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जैसे ही शाम का समय हुआ, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी आतिशबाजियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधिपूर्वक पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

त्योहार की रौनक हर गली-कूचे में दिखाई दी। रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजे घरों ने पूरे शहर को रोशन कर दिया। पटेलनगर मार्ग, शहजादपुर बाजार और इल्तिफातगंज मार्ग पर भारी भीड़ उमड़ी। मिठाई, लाई, चूरा और अन्य पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल देखते ही बनी। रात्रि में आतिशबाजियों ने आकाश को रंग-बिरंगी रोशनी से नहा दिया। बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग सभी ने आतिशबाजी का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा, जिससे हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल रहा।महिलाओं ने अपने घरों के द्वारों पर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं और दीपों की कतारों के बीच पूजा-अर्चना की। मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विशेष आराधना के साथ परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। पूजा के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की बधाइयां दीं। शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें और कार्यालय भी दीपों, झालरों और पारंपरिक सजावट से जगमगाते नज़र आए। त्योहार की भव्यता हर कोने में साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें