गौरतलब है कि मरैला स्थित कताई मिल को ध्वस्त कर
उसके स्थान पर विगत कई वर्षों से जिला कारागार का निर्माण हो रहा है। पूर्व
में कई बार निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आ
चुकी हैं।
घटिया निर्माण के चलते बीते दिनों गैरेज की बीम ढह गई थी। मामले
की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया था। इस बीच
रविवार को कारागार की एक तरफ की दीवार ढह गई।
इससे मौके पर हड़कंप मच
गया।हालांकि मौके पर मौजूद मजदूरों व अन्य का कहना था कि दीवार गिरी नहीं
है, बल्कि उसे गिराया गया है। मजदूरों के मुताबिक दीवार पुरानी थी। उसे
गिराकर नए सिरे से बनाया जा रहा है। उधर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण
निगम के अभियंता एके सिंह के मुताबिक दीवार ढही नहीं है। तिरछा होने के कारण उसे गिराया गया
है।